जापान में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार की ट्रेन को चलाए जाने की तैयारी चल रही है। जापान की मैग्लेव ट्रेन मंगलवार को 603 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सफल रही।
इसकी औसतन रफ्तार 400 किमी/घंटा होती है। यह दुनिया में ट्रेन की सबसे तेज रफ्तार है।
टेस्ट रन के दौरान मैग्लेव 600 किमी से ज्यादा की रफ्तार पर करीब 11 सेकंड तक रही। यह टेस्ट रन माउंट फिजी के इलाके में किया गया। पिछले गुरुवार को ही इस ट्रेन ने 590 किमी/घंटे की रफ्तार का रिकार्ड बनाया था।
यह ट्रेन 'मैग्नेटिक लेवीटेशन' से चलती है, इसीलिए मैग्लेव ट्रेन कहा जाता है।इसमें इंजन नहीं होता, यह इलेक्ट्रोमेग्नेटिक सस्पेंशन पर काम करती है। ट्रेन मैग्नेटिक पावर के दम पर ट्रैक से 10 सेमी ऊपर दौड़ती है। इसलिए घर्षण नहीं होने के कारण रफ्तार बढ़ जाती है।
मैग्लेव ट्रेन की शुरूआत 2027 में जापान के दो शहर टोक्यो और नगोया के बीच होगी। टोक्यो से नगोया 280 किमी है।इसके लिए टेस्ट चल रहा है। टोक्यो से नगोया 280 किमी है, ट्रेन इस दूरी को 40 मिनट में पूरी करेगी। 2045 तक टोक्यो से ओसाका के बीच भी यह ट्रेन चलेगी। News4Rail Reporter: Pushpa Pal
|