मेट्रो रेलवे, कलकत्ता में जीवन जीने की कला एवं राजभाषा हिन्दी मे कार्यान्वयन विषय पर तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम
में मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री परशुराम सिंह ने मेट्रो रेलवे में राजभाषा हिन्दी
सम्बन्धी क्रियाकलापों पर संतोष प्रकट किया और कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे
अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने का आहवान
किया। कार्यक्रम का संचालन आरंभ करते हुए उप महाप्रबंधक(राजभाषा) डा. वरुण कुमार ने कम्प्यूटर पर हिन्दी प्रयोग की तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश
डाला और इस सम्बन्ध में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। जीवन जीने की कला विषय पर
सहायक सुरक्षा आयुक्त(अग्नि) ने पावर
पॉइंट प्रस्तुती दी एवं सही जीवन जीने के उपायों पर चर्चा की। अंत में डॉ. परुण
कुमार, उपमहाप्रबंधक(राजभाष) ने सभी
विभागाध्यों एवं कर्मचारियों से अधिकाधिक काम राजभाषा हिन्दी में करने की अपील की
और सभी का धन्यवाद किया।
|