19/12/2017 वॉशिंगटन में बड़ा ट्रेन हादसा, हाइवे पर गिरी ट्रेन; कई के मरने की आशंका |
|
अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत के ड्यूपोंट में एक ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर है। इस दुर्घटना में अभी तक तीन लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि अमट्रैक यात्री ट्रेन सोमवार को अपनी पहली यात्रा पर निकली थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेन का एक हिस्सा ब्रिज से गिरकर नीचे राजमार्ग पर गिर गया। दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है।स्थानीय शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता एड ट्रोयर ने बताया, ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण कई लोगों की मौत हुई हैं। हालांकि उन्होंने मरने वालों की संख्या कंफर्म नहीं बताई। ट्रेन दुर्घटना के कारण राजमार्ग पर कई कारें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। टोकोमो स्थित सीएचआइ फ्रांसिस्कैन हेल्थ हेल्थकेयर नेटवर्क की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पियर्स और थर्स्टन काउंटी के अस्पतालों में 77 लोगों को भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं।अमट्रैक के बयान के अनुसार, ट्रेन में करीब 78 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद लोगों को लोगों ने यात्रियों को खिड़कियां तोड़कर निकाला है।
|
Back |
|
पंजाब में रेल हादसा, रावण दहन देखने आए लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 50 की मौत की आशंका |
रेल यात्रियों के लिए नई सुविधा, स्क्रीन पर उंगली रखते मिलेगी पूरी डिटेल |
रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार होगा जरूरी, अप्रैल तक सभी पर लागू होगा |
फेस्टिवल सीजन में निचले बर्थ का ज्यादा दाम वसूलेगा रेलवे |
मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, 4 घायल |
इस ट्रैक पर 125 की स्पीड से चलेगी ट्रेन, 50 हजार से ज्यादा लोगो को मिलेगी नौकरी |
क्रिसमस गिफ्ट: मुंबई में शुरू हुई देश की पहली एसी लोकल ट्रेन |
ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर निकली दिल्ली मेट्रो, DMRC ने मानी गलती |
वॉशिंगटन में बड़ा ट्रेन हादसा, हाइवे पर गिरी ट्रेन; कई के मरने की आशंका |
इंटरलॉकिंग के चलते 5 दिनों तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां |
मोदी ने हैदराबाद मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया |
कोहरे को देखते हुए दिसंबर-फरवरी के बीच नहीं चलेंगी ये 46 ट्रेनें |
ओखला रेलवे स्टेशन पर ईएमयू बेपटरी |
चित्रकूट के निकट ट्रेन हुई बेपटरी, तीन की मौत, बीस घायल |
रेलवे का कारनामा: महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन पहुंच गई मध्य प्रदेश |
लुटेरों का फिल्मी अंदाज, 2 रुपए के सिक्के से रोक देते थे ट्रेन |
दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर जारी, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट ,8 ट्रेनें रद्द |
ट्रैन में अब जरूरत पड़ने पर इलाज भी करेंगे टीटीई |
मोदी, हसीना ने नयी ट्रेन को दिखायी हरी झंडी |
पटरी पर दौड़ेगी नई गोल्ड स्टैंडर्ड ट्रेन, इन सुविधाओं से होगी लैस |
|