25/01/2018 रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार होगा जरूरी, अप्रैल तक सभी पर लागू होगा |
|
|
अब रेलवे के रिजर्व टिकट लेने के लिए आधार नंबर देना जरूरी होगा। बगैर इसके टिकट नहीं बनेंगे। पहले चरण में किराए में छूट पाने वाले यात्रियों को इसके दायरे में लाया गया है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए नियम इसी सप्ताह से अनिवार्य हो गया है, जबकि विकलांग, बुजुर्ग और महिला यात्रियों के लिए नियम जल्द ही लागू होगा। सूत्रों की मानें तो अप्रैल तक सभी यात्रियों को इस नियम के दायरे में लाने की तैयारी है। आधार कार्ड अनिवार्य होने से दूसरे के नाम पर बने टिकट पर कोई सफर नहीं कर सकेगा। टीटीई के पास मौजूद चार्ट में भी आधार नंबर मौजूद रहेगा। इससे सफर के दौरान फर्जीवाड़ा करने वाले झट से पकड़ में आ जाएंगे। रेलवे आरक्षण केंद्र पर लगे कंप्यूटर में अब सभी श्रेणी के रिजर्वेशन में आधार नंबर दर्ज करने का कॉलम बढ़ा दिया गया है। मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आरक्षण केंद्र से काउंटर टिकट और ऑनलाइन टिकट दोनों में आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। त्योहार और लगन के दौरान दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में टिकट के लिए सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा होता है। ट्रेवेल्स एजेंट और दलाल दूसरे के नाम पर टिकट बुक कराकर यात्रा के समय जरूरतमंदों को अधिक दाम लेकर बेच देते हैं। यात्री को फर्जी आईडी भी मुहैया करा दी जाती है। आधार कार्ड नंबर अनिवार्य होने के बाद फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।
|
Back |
|
पंजाब में रेल हादसा, रावण दहन देखने आए लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 50 की मौत की आशंका |
रेल यात्रियों के लिए नई सुविधा, स्क्रीन पर उंगली रखते मिलेगी पूरी डिटेल |
रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार होगा जरूरी, अप्रैल तक सभी पर लागू होगा |
फेस्टिवल सीजन में निचले बर्थ का ज्यादा दाम वसूलेगा रेलवे |
मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, 4 घायल |
इस ट्रैक पर 125 की स्पीड से चलेगी ट्रेन, 50 हजार से ज्यादा लोगो को मिलेगी नौकरी |
क्रिसमस गिफ्ट: मुंबई में शुरू हुई देश की पहली एसी लोकल ट्रेन |
ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर निकली दिल्ली मेट्रो, DMRC ने मानी गलती |
वॉशिंगटन में बड़ा ट्रेन हादसा, हाइवे पर गिरी ट्रेन; कई के मरने की आशंका |
इंटरलॉकिंग के चलते 5 दिनों तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां |
मोदी ने हैदराबाद मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया |
कोहरे को देखते हुए दिसंबर-फरवरी के बीच नहीं चलेंगी ये 46 ट्रेनें |
ओखला रेलवे स्टेशन पर ईएमयू बेपटरी |
चित्रकूट के निकट ट्रेन हुई बेपटरी, तीन की मौत, बीस घायल |
रेलवे का कारनामा: महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन पहुंच गई मध्य प्रदेश |
लुटेरों का फिल्मी अंदाज, 2 रुपए के सिक्के से रोक देते थे ट्रेन |
दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर जारी, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट ,8 ट्रेनें रद्द |
ट्रैन में अब जरूरत पड़ने पर इलाज भी करेंगे टीटीई |
मोदी, हसीना ने नयी ट्रेन को दिखायी हरी झंडी |
पटरी पर दौड़ेगी नई गोल्ड स्टैंडर्ड ट्रेन, इन सुविधाओं से होगी लैस |
|