27/01/2018 रेल यात्रियों के लिए नई सुविधा, स्क्रीन पर उंगली रखते मिलेगी पूरी डिटेल |
|
अब से रेलवे यात्रियों को किसी भी जानकारी का पता करने के लिए पूछताछ केंद्र जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि रेलवे अपने यात्रियों के लिए नई सुविधा लेकर आया है। रेलवे ने अपनी तरह का पहला टच स्क्रीन किऑस्क लॉन्च किया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए एकल पूछताछ केंद्र में यात्रियों को सभी सवालों का उत्तर मिल जाएगा। इसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध होगी।रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने स्टेशन पर रेल यात्री गाइड किऑस्क लॉन्च किया। इसे दिल्ली डिवीजन ने तैयार किया है। प्रणाली में 40 इंच के 3डी डिजिटाइज्ड रेलवे स्टेशन मैप के साथ टच स्क्रीन किऑस्क शामिल है। यह उपकरण स्क्रीन पर टच करते ही यात्री की मदद करेगा।लोहानी ने कहा, अगले दो महीने में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इस तरह के 15 किऑस्क उपलब्ध कराए जाएंगे। बाद में भारतीय रेलवे के बड़े रेल स्टेशनों पर यह प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी।
|
Back |
|
पंजाब में रेल हादसा, रावण दहन देखने आए लोगों पर चढ़ी ट्रेन, 50 की मौत की आशंका |
रेल यात्रियों के लिए नई सुविधा, स्क्रीन पर उंगली रखते मिलेगी पूरी डिटेल |
रेलवे रिजर्वेशन के लिए आधार होगा जरूरी, अप्रैल तक सभी पर लागू होगा |
फेस्टिवल सीजन में निचले बर्थ का ज्यादा दाम वसूलेगा रेलवे |
मगध एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, 4 घायल |
इस ट्रैक पर 125 की स्पीड से चलेगी ट्रेन, 50 हजार से ज्यादा लोगो को मिलेगी नौकरी |
क्रिसमस गिफ्ट: मुंबई में शुरू हुई देश की पहली एसी लोकल ट्रेन |
ट्रायल के दौरान दीवार तोड़कर निकली दिल्ली मेट्रो, DMRC ने मानी गलती |
वॉशिंगटन में बड़ा ट्रेन हादसा, हाइवे पर गिरी ट्रेन; कई के मरने की आशंका |
इंटरलॉकिंग के चलते 5 दिनों तक रद्द रहेंगी कई गाडिय़ां |
मोदी ने हैदराबाद मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन किया |
कोहरे को देखते हुए दिसंबर-फरवरी के बीच नहीं चलेंगी ये 46 ट्रेनें |
ओखला रेलवे स्टेशन पर ईएमयू बेपटरी |
चित्रकूट के निकट ट्रेन हुई बेपटरी, तीन की मौत, बीस घायल |
रेलवे का कारनामा: महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन पहुंच गई मध्य प्रदेश |
लुटेरों का फिल्मी अंदाज, 2 रुपए के सिक्के से रोक देते थे ट्रेन |
दिल्ली में जहरीली धुंध का कहर जारी, 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट ,8 ट्रेनें रद्द |
ट्रैन में अब जरूरत पड़ने पर इलाज भी करेंगे टीटीई |
मोदी, हसीना ने नयी ट्रेन को दिखायी हरी झंडी |
पटरी पर दौड़ेगी नई गोल्ड स्टैंडर्ड ट्रेन, इन सुविधाओं से होगी लैस |
|